श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति ने कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके लिए 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक आयोजित की गई है। उसी दिन नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन पर विचार किया जाएगा।