पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी को अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया। इंटिलियो वेलफेयर फाउंडेशन (आईएनटी) पांच देशों का संगठन हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, भारत और फीजी देश हैं। इन देशों के ज्यूरी पैनल ने उत्तराखंड से डा. सोनी को चयनित कर यह सम्मान दिया है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने डा. सोनी को एक्सीलेंड अवार्ड से सम्मानित किया। डा. सोनी जौनपुर ब्लॉक के जीआईसी मरोड़ा (सकलाना) में भूगोल के प्रवक्ता हैं। वह चमोली जिले के देवाल ब्लाक के ग्राम पूर्णा निवासी हैं। वह वर्ष 1998 से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं।