फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करेंगे उत्तराखंड के देवांश व नेहा

विज्ञापन
नई टिहरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के देवांश बड़ोनी का परीक्षा पर चर्चा के लिए हुआ चयन। फाइल फोटो। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परीक्षा पर चर्चा में इस बार जिले के दो होनहार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 20 जनवरी को दिल्ली में नवोदय विद्यालय पौखाल के देवांश और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर की छात्रा नेहा पीएम मोदी से रूबरू होगी।
विज्ञापन

पीएम मोदी कुछ वर्षों से बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के शुरू होने से पहले देशभर के कुछ चुनिंदा छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में रूबरू होकर टिप्स दे रहे हैं। इस वर्ष की चर्चा 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित की गई है। चर्चा के लिए टिहरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के कक्षा 12 के छात्र देवांश बड़ोनी और नरेंद्रनगर ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर की कक्षा 10 की छात्रा नेहा रौतेला का चयन हुआ है। दोनों होनहार छात्र-छात्राएं 18 जनवरी को चर्चा के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तराखंड से परीक्षा पर चर्चा के लिए विभिन्न विद्यालयों के 11 छात्रों का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, आकाशवाणी समेत अन्य चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा, वैभव शाह, सुंदर लाल भट्ट, राउमा विद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य प्रदीप बिष्ट, आरती सकलानी, लता बिष्ट, अनुराधा आदि ने छात्रों के चयन पर प्रसन्नता जताई।

नई टिहरी के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल रामपुर की नेहा रौतेला का परीक्षा पर चर्चा के लिए हुआ च- फोटो : NEW TEHRI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें