नई टिहरी में सरकार से नाराज आइटीआई कर्मियों ने शुरू किया असहयोग आंदोलन।
- फोटो : NEW TEHRI
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी संघ ने पदोन्नति देने, आईटीआई को बंद करने समेत छह सूत्री समस्याओं के निराकरण को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया समेत अन्य कार्यों को नहीं किया।
आईटीआई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कर्मियों ने 13 वें दिन भी बाजू पर काली पट्टी बांध कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मियों की पदोन्नति नहीं दी जा रही है। जबकि आईटीआई पावकी देवी, नकोट, चाका, थौलधार, लंबगांव आदि को बंद कर पदों को भी समाप्त किया जा रहा है। कहा कि मांगों के पूरे न होने तक प्रवेश से लेकर अन्य कार्यों में सहयोग नहंी किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर गढ़वाल मंडल के जिला विनोद बडोनी, राजेंद्र रावत, भुवनेश सेमवाल, संतोष थपलियाल, अमित सैनी, सीएम पांडेय, नंदी बहुगुणा, दिव्या पांडेय, रणवीर सिंह, अमित बहुगुणा, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। संवाद