फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Wed, 15 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मामले में थत्यूड़ थाना पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागझाला के डुकरा गांव में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में मारपीट होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पटवारी देवढुंग में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में मरोड़ गांव के पास भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह राणा ने थत्यूड़ थाने को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह एक विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थक कृपाल सिंह महर और उनके साथियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

मरोड़ गांव के पास रास्ते में उनके वाहन को रोककर मारपीट पर उतारू हो गए और उनके वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। दूसरी ओर, धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थकों का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी एनएस राणा समर्थकों के साथ मरोड़ गांव में मतदाताओं को शराब और पैसे देने का प्रयास कर रहे थे, जब गांव के एक बुजुर्ग ने उनका विरोध किया तो भाजपा समर्थकों ने बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस बाबत भाजपा प्रत्याशी ने डीएम को भी ज्ञापन भेजा है। पुरोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागझाला के डुकरा गांव में मंगलवार रात कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में मारपीट होने से डुकरा गांव निवासी युवक राकेश कुमार घायल हो गया। राकेश को पहले पुरोला सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।

राकेश के पिता दुर्गा लाल ने पटवारी देवढुंग चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नायब तहसीलदार केपी नौटियाल ने बताया कि आरोपी लोकेंद्र व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें