फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नौ मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने जिले के 23 में 9 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। शेष 14 मंडलों की कार्यकारिणी 15 फरवरी तक घोषित की जाएगी। 20 फरवरी तक जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। मंडल और जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति ओर अनुसूचित जन जाति का कोटा 50 फीसदी तय किया गया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि नरेंद्रनगर विस के गजा मंडल में देवेंद्र रणाकोटी, नीलम देवी व ओम प्रकाश रूडोला उपाध्यक्ष, राजेश रावत व रतन सिंह महामंत्री, सुदर्शनी तड़ियाल, ईश्वरी बिजल्वाण, रमेश नयाल यशपाल रावत व जोत सिंह असवाल मंत्री, रमेश वंदवाण कोषाध्यक्ष व हरीश जोशी मीडिया प्रमुख बनाए गए है। भरपूर मंडल में मोहन सिंह रावत, सुर्मिला देवी, उमेर सिंह व पुष्कर सिंह उपाध्यक्ष, कृष्ण सिंह व रमेश सिंह गुसाईं महामंत्री, विरेंद्र बिष्ट, मंजू भट्ट, विमला देवी, छुणकी देवी व कल्याण सिंह मंत्री, राधेश्याम कुकरेती कोषाध्यक्ष व मनवीर सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
धनोल्टी विस के नैनबाग मंडल में गोपाल सिंह कैंतुरा, कविता रौछेला, बलवीर सिंह राणा व कमला देवी उपाध्यक्ष, करण कंडारी व कमल रावत महामंत्री, विनीता देवी, अरविंद देवी, श्वेता देवी, दयाल शाह व सुधीर नौटियाल मंत्री, रघुवीर सिंह रावत कोषाध्यक्ष व लोकेंद्र पंवार मीडिया प्रमुख बनाए गए। घनसाली विस के बूढ़ाकेदार मंडल में हरि सिंह कंडारी, नरेंद्र सिंह चौहान, गंगा रावत व सरोजनी सेमवाल उपाध्यक्ष, चंद्रेश नाथ व गजेंद्र सिंह असवाल महामंत्री, उत्तम लाल, इंद्रमोहन नगवाण, मीनू राणा, उत्तम नेगी व बीरेंद्र सिंह बिष्ट मंत्री, सुशील कोषाध्यक्ष और राजेंद्र लेखवार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर ङ्क्षसह पंवार, विनोद सुयाल, रवि सेमवाल, विक्रम कठैत, भूपेंद्र चौहान, डा.जेपी बहुगुणा, राजेश डियूंडी, खेम सिंह चौहान, गोविंद रावत, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें