फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बिड़ला परिसर श्रीनगर ने जीती अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Wed, 30 Sep 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप बिड़ला परिसर श्रीनगर के नाम रही। फाइनल मुकाबले में बिरला परिसर ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को दो सेटों में 25-21 और 25-23 से पराजित कर खिताब जीता। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. पीडी सेमल्टी और उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जीडीएस नेगी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टिहरी परिसर ने पौड़ी परिसर को कड़े संघर्ष में 25-20, 23-25 और 25-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे मुकाबले में पैठाणी महाविद्यालय ने डीबीएस कॉलेज को 25-20 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने टिहरी परिसर को 25-16 और 25-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में बिरला परिसर श्रीनगर ने पैठणी महाविद्यालय को 25-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के बीच हुआ फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बिड़ला परिसर की टीम ने अपने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट 25-21 और 25-23 से जीतकर अंतर महाविद्यालयी महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल जसपाल सिंह औली, अक्षय पंत, शिवम गौड़ और प्रथम राठ शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों में प्रो. जेपी मेहता, प्रो. केएस रावत, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, डॉ. एलआर डंगवाल, डॉ. मनोज नौटियाल, डॉ. रूपराज, डॉ. पित्रेश भट्ट, भगत सिंह चौहान, दिनेश ममगाईं, राजन सजवाण, नैतिक कुमार और मृदुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें