फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Sun, 28 Feb 2016 10:13 PM IST
नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी से नैनबाग आ रही एक बाइक मरोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो युवक चोटिल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। रविवार सुबह नौ बजे भगत सिंह पुत्र मानू, पप्पू दास पुत्र सोबन दास निवासी टिकरी लालूर पट्टी बाइक से नैनबाग आ रहे थे। मरोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। मरोड़ और नैनबाग के लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें