फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुरगंगा संगीत महाविद्यालय में हुआ भारत रंग महोत्सव

Sun, 16 Feb 2025 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली की ओर से विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय में भारत रंग महोत्सव-2025 के तहत विश्व जनरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनरंग कार्यक्रम सुरगंगा संगीत की रिपेट्री टीम ने ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रिपेट्री टीम की प्रशिक्षक सुनीता गौनियाल ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से एनएसडी यह आयोजन कर रहा है। यह विश्व जनरंग कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की एक मुहिम शुरू की गई है, जिसमें संबंधित संस्थाओं को भी अपनी भूमिका निभानी है। रिपेट्री टीम के कलाकार आयुष डोभाल, संजय कुमार, पिंकी रावत, मीनाक्षी सेमवाल, साक्षी सुयाल, वैष्णवी अंथवाल, कविता पेटवाल, कौस्तुभी पेटवाल, अभिनव और सुमित ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजकों ने बताया कि सुरगंगा संगीत विद्यालय ने अपनी भूमिका ऑनलाइन प्लेट फार्म के माध्यम से निभाई है। रंग महोत्सव में देशभर की लोक कलाओं की झलक देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें