फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच हो बेहतर समन्वय : तिवारी

Mon, 02 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण समारोह पर मुख्य अतिथि जिला जज मीना तिवारी ने कहा कि बार और बेंच के बीच सही समन्वय होना चाहिए। तभी वादकारियों के हितों की रक्षा हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं की जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान पदाधिकारियों को मिलजुल कर करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने कहा कि जिला स्तर पर लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी चंद ने बार एसोसिएशन के कार्यालय के लिए जगह, मुख्यालय से बाहर की अदालतों में विचाराधीन मुदकमों की सुनवाई दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर जिला मुख्यालय की अदालतों में करने, अधिवक्ताओं को पूर्व में आवंटित आवासों के रेट कम करने, अधिवक्ताओं को आवास आवंटित करने, तहसील परिसर में शेड़ एवं शौचालय निर्माण सहित कई समस्याओं को सामने रखा।
विज्ञापन


इस मौके पर सिविल जज डिविजन सचिन पाठक, बार के सचिव रतनमणी थपलियाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठैत, सह सचिव राजपाल मियां, नरेंद्र नेगी, अजय रावत, जगमोहन रांगड़, दिनेश मियां, जय प्रकाश पांडेय, सुरेश चंद्र जैन, दिनेश सेमवाल, मतेंद्र बहुगुणा, यूडी डंगवाल, डीडी सेमल्टी, रघुवीर पंवार, किशन रावत, अरविंद खरोला, बेणीमाधव शाह, महवीर उनियाल, वीरेंद्र रावत, मृदुला जैन, बीना सजवाण, कुसुम उनियाल, माधुरी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें