फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी रा अनमोल साथियों पर झूमे दर्शक

Sun, 06 Dec 2015 10:25 PM IST
नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली नाटी की धून ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। हिमाचल प्रदेश के नाटी सम्राट के नाम से प्रसिद्ध ठाकुर दास राठी ने अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं को देर रात तक पंडाल में बांधे रखा। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित बेटी बचाओ पर आधारित ‘बेटी है अनमोल’ गीत भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित शरदोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का हिमाचल के ठाकुर दास राठी एंड पार्टी ने बेटी रा अनमोल साथियों बेटी रा अनमोल, बेटे-बेटी रा भेद णा जानिणा बेटी है, घोरी री शान, छोटे पंखडू बड़ी उड़ान, कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित ओ सुण आमा मेरे बाबुआ, आव बेटी मेरा की कसूर, पेटांदी लाई की वे मारिणी किले हुए तुम अन ने श्रोताओं को भावुक किया। इसके बाद नीरू चौली घुमदी चौली, शालू रे कवाटरे लागी रौनका, ढीम ढीम ढोलकी बाजी, सुषमा मेरी जानीए आसे आशिक तेरे लो, चौली पौढ़दी तू स्कूला, हो सुमित्रा मिलदी ऐजे लारजी मोड़े हो सुमित्रा आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। गायिका रेशमा शाह ने भी कई गीत प्रस्तुत किए।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष डा. विरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह, सुरेश तोमर, राजेश नौटियाल, मेघ सिंह कंडारी, प्रदीप कवि, नरेश कवि, श्याम सिंह चौहान, सुमेर रावत, जोत सिंह रावत, मोहन लाल निराला, दिनेश तोमर, जगत पंवार, गंभीर सिंह, अर्जुन सिंह रावत, बचन सिंह रावत, रविंद्र पंवार, कैंपटी थानाध्यक्ष डीएम बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



नैनबाग में सचल उद्यान केंद्र का निर्माण करेंगे: हरक सिंह
नैनबाग (टिहरी)। शरदोत्सव मेले के समापन पर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अपनी संस्कृति को जीवित रख प्रदेश में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य सभा सांसद तरुण विजय के प्रतिनिधि राजेश नौटियाल ने उनकी ओर से नैनबाग सांस्कृतिक मंच को भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, चमन सिंह चौहान, खजान दास, अमेंद्र बिष्ट, गजे सिंह पंवार, जोत सिंह रावत और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने की घोषणाएं
1- यमुना घाटी में कोल्ड स्टोर की स्थापना
2- नैनबाग में सचल उद्यान केंद्र का निर्माण
3- म्याणी और गरखेत में कृषि निवेश केंद्र
4- गरखेत में उद्यान सचल दल का गठन
5- नैनबाग,जयद्वार,धुरेटी में फल संग्रहालय का निर्माण
6- जयद्वार,सुरांशु और पाव में बारात घर का निर्माण
7- टटोर में सीसी खंडिंजा और पाव में घेरबाड़ निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें