फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिपरी रिंग रोड का काम शुरू होने से पहले टिपरी-चाह रोड बनाए लोनिवि

Sun, 01 Nov 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी झील विकास योजना में प्रस्तावित टिपरी-पीपलडाली रिंग रोड पर काम शुरू होने से पहले वैकल्पिक मार्ग के रूप में टिपरी-चाह-पीपलडाली मोटर मार्ग का सुधारीकरण-डामरीकरण करने की मांग की गई है जिससे रिंग रोड का काम होने के दौरान लोग वैकल्पिक मोटर मार्ग का उपयोग कर आसानी से अपने गंतव्य को जा सकें।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील के दोनों ओर रिंग रोड प्रस्तावित है, इसमें कोटीकॉलोनी-जाख-डोबरा रोड का कार्य प्रगति पर है जबकि रजाखेत खांड गांव से चांठी रिंग रोड का सर्वे कार्य जोरों पर है। इसी तरह टिपरी-पीपलडाली रिंग रोड भी प्रस्तावित है। हालांकि इसमें अभी समय लग सकता है। बावजूद इस रोड पर काम शुरू होने से पहले पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित टिपरी-चाह-पीपलडाली रोड का सुधारीकरण-डामरीकरण कार्य शुरू करने की मांग की गई है।
चाह गडोलिया के प्रधान विनोद सिंह गुसाईं, स्वाड़ी के प्रधान राकेश कुमाईं, पूर्व प्रधान उमेद सिंह पंवार और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह पंवार ने कहा कि टिपरी-चाह 13 किमी मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। इसका सुधारीकरण-डामरीकरण प्रस्ताव शासन में लंबित है। इस सड़क का सुधारीकरण किया जाता है तो श्रीनगर, घनसाली का ट्रेफिक इस रोड से भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टिपरी-चाह-कांडीखाल मोटर मार्ग बनने से श्रीनगर की दूरी भी कम होगी। उन्होंने टिपरी-चाह रोड पर शीघ्र काम शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन



टिपरी-पीपलडाली रिंग रोड का कार्य शुरू होने में अभी काफी लंबा समय लग सकता है। टिपरी-चाह सड़क सुधारीकरण-डामरीकरण का प्रस्ताव शासन में लंबित है। स्वीकृति मिलने के बाद ही उस पर कार्य शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार टम्टा, ईई प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें