फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव विविधता को संजीवनी देगा मधुमक्खी संरक्षण

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के भद्रकाली हर्बल गार्डन में मधुमक्खी के लिए वन विभाग ने लगाए बक्से। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जैव विविधता को संजीवनी देने के लिए मधुमक्खियों का सहारा लिया जाएगा। मधुमक्खियों की कम होती तादाद को देखते हुए वन विभाग ने हर्बल गार्डन में 35 बक्से लगाए हैं। यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे वन पंचायत की मदद से पूरे क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। वन विभाग कि यह नई पहल पिछले कई दशकों में प्रकृति को हुए नुकसान की भरपाई करने में मददगार साबित हो सकेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो 30 प्रतिशत फसलें और लगभग 80 प्रतिशत पेड़-पौधे बढ़कर फल और बीज उत्पन्न होने में परागण का इस्तेमाल करते हैं। मधुमक्खियां परागण की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है, जब मधुमक्खी किसी एक फूल पर बैठती हैं तो उसके पैरों और पंखों में पराग कण चिपक जाते हैं और जब वह उड़कर किसी दूसरे फूल पर बैठती है, तब यह पराग कण उस पौधे में चले जाते हैं। इससे फल और बीजों की उत्पत्ति होती है। लेकिन मानवीय गतिविधियां और आपदा सहित विभिन्न कारणों से मधुमक्खियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में नरेंद्रनगर वन प्रभाग ने जैव विविधता के संरक्षण की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें