फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैच वर्क करने पहुंचे लोनिवि कर्मियों के बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क का पैच वर्क करने गए लोनिवि को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। क्यारी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थान-बेमर-धर्मघाट आठ किमी मार्ग का डामर उखड़ गया है। उन्होंने विभाग से पूरी आठ किमी सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

चंबा ब्लाक के मखलोगी पट्टी में थान-बेमर-धर्मघाट मोटर मार्ग का डामरीकरण वर्ष 2015 में किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटिया कार्य के चलते कुछ समय बाद ही पूरा डामर उखड़ गया था। उसके कुछ समय बाद लोनिवि चंबा ने पैच वर्क कराया था, लेकिन वह भी उखड़ गया। अब विभाग सड़क का डामरीकरण करने के बजाए पैच वर्क करा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए पैच वर्क करने पहुंचे विभागीय कर्मियों के बैरंग लौटाते हुए पूरी सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है। लोनिवि चंबा के ईई एनएस खोलिया ने कहा कि सड़क ढालदार होने के कारण बरसाती पानी से जल्दी खराब हो जाती है। फिलहाल पैच वर्क किया जा रहा है। अगले साल पूरी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। विरोध जताने वालों में पूर्व प्रधान लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, बुद्धि राम, भोलादत्त बिजल्वाण, सचिदानंद बिजल्वाण, पूर्णानंद बिजल्वाण, कविंद्र नेगी, आशीष और जयकिशन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें