फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए प्राथमिकता से ऋण दें बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों से कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए जो भी ऋण के लिए आवेदन करता है, उन्हें प्राथमिकता से ऋण आवंटन करें। जिससे देश-विदेश से रोजगार छोड़कर गांव लौटे प्रवासी अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। समीक्षा बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अब तक कुल 295 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए हैं। उनमें से 138 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 22 आवेदनों पर कार्रवाई गतिमान है। बैठक में सीडीओ अभिषेक रुहेला, लीड बैंक अधिकारी डीएस डुंगरियाल, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश और निदेशक आरसेटी विक्रम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें