फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बैंक अधिकारियों ने स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 05 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। भारतीय स्टेट बैंक लंबगांव शाखा की ओर से व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन लंबगांव के पदाधिकारियों, व्यापारियों तथा वाहन स्वामियों को वित्तीय जागरूकता के साथ स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि एवं व्यवसायिक ऋण योजनाओं सहित विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। वाहन स्वामियों को बैंक की ओर से संचालित विभिन्न बीमा योजना और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रतापनगर बैंक शाखा प्रबंधक संजय नेगी, लंबगांव के भुवन ननकानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, टैक्सी यूनियन के यशपाल राणा, उदय रावत, युद्धवीर राणा, अमन राणा, मनीष पंवार, सुमन कैंतुरा, प्रदीप रावत, कविराज बगियाल, जितेंद्र रांगड़ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें