बोट संचालकों ने आंधी-तूफान से टिहरी झील में खड़ी बोटों के नुकसान का मसला उठाया। उन्होंने सरकार से बैंक लोन, लाइसेंस फीस माफ करने की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने जिला प्रशासन और टाडा से बोटों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, रॉयल्टी माफ करने, सालाना दिए जाने वाला सरचार्ज न वसूले जाने के साथ ही बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। बता दें कि बीती सात मई की शाम तेज आंधी, तूफान से झील किनारे खड़ी छह बोट झील में चली गई थीं। पानी भर जाने से उनके इंजन खराब हो गए।