फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन का आरोपी बैंक कैशियर गिरफ्तार

विज्ञापन
नई टिहरी के मदननेगी यूनियन बैंक में बैलेंस चक कराने को पहुंचे ग्राहक। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
यूनियन बैंक मदननेगी में हुए करीब दो करोड़ गबन के मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर सोमेश डोभाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रजाखेत के कार्यकर्ताओं ने गबन की उच्च स्तरीय जांच कराने और बैंक से गबन हुई धनराशि पीड़ित लोगों को ब्याज सहित लौटाने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

यूनियन बैंक मदननेगी में दो सितंबर को उपभोक्ताओं के खाते और एफडी से करोड़ों की धनराशि गबन होने का मामला प्रकाश में आया था। मामले में बैंक प्रशासन ने उसी दिन तत्काल प्रभाव से शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया था। दोनों के खिलाफ कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते दिन पुलिस ने बैंक कैशियर डोभाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कैशियर को गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बैंक से गबन की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को मदननेगी उप तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर बैंक से हुए गबन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। धरना स्थल पर हुई बैठक में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यूनियन बैंक घोटाले से लचर कार्यप्रणाली का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने बैंक प्रशासन से ग्रामीणों की गबन हुई धनराशि ब्याज सहित लौटाने की मांग की।
धरना देने वाला में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व प्रधान संतू लाल, लक्ष्मी देवी, रोशन लाल, आनंद सिंह रावत, अंकिता रावत, बलबीर सिंह रावत, गीता राम पेटवाल, घुंघरी देवी, मंशा राम, पूर्ण सिंह रौतेला, शिव सिंह गुनसोला, गंभीर सिंह नेगी, भुवनेश्वर प्रसाद, अनुराग भूषण बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें