फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एनडीपीएस एक्ट में जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट)/जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन शर्मा की अदालत ने चरस तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वह 17 अक्तूबर से न्यायिक अभिरक्षा में है।
विज्ञापन

आरोपी नसीम (56) ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत मांगी थी। उसने कहा कि वह मुख्य आरोपी को पतंजलि फैक्टरी में मजदूर उपलब्ध कराता था। फोन पर बातचीत के आधार पर उसे अभियुक्त बनाया गया। नसीम ने मुख्य आरोपी से किसी बैंक लेन-देन से इन्कार किया। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। अभियोजन ने बताया कि सह अभियुक्त से दो किलो चरस बरामद हुई थी। नसीम को शातिर अपराधी बताया गया, जो पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में जेल जा चुका है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और केस डायरी देखने के बाद अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें