फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील महोत्सव में परोसी जाएगी बद्री गाय के दूध की चाय

विज्ञापन
कोटीकालोनी में टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेती डीएम इवा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोटीकालोनी पहुंचकर टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार साहसिक खेल गतिविधियों में आर्मी, बीएसएफ और आईटीबीपी भी प्रतिभाग कर रहा है। उन्होंने गंगा आरती, मुख्य पांडाल, स्टॉल और साहसिक खेल गतिविधियों के लिए चिह्नित की गई जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोटीकालोनी पहुंची डीएम ने कहा कि झील महोत्सव को नया लुक देने के लिए प्रवेश द्वार पर बुरांश के फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। उन्होंने आयोजक समिति को पहाड़ी शैली के घर बनाने को कहा। महोत्सव में पर्यटकों को बद्री गाय के दूध की चाय और भड्डू की दाल परोसी जाएगी। निरीक्षण के दौरान आर्मी कमांडर डीडी यादव ने बताया कि साहसिक खेलों के लिए साइट का चयन कर लिया गया है, जिसमें पैराग्लाइडिंग, पैराडाइविंग, स्काइडाइविंग जैसे करतब दिखाने के लिए सेना के प्रशिक्षित जवान तैयार हैं। डीएम ने पर्यटन अधिकारी को सेना अधिकार और जवानों के लिए भोजन और आवास का प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, बीडीओ सुनील कुमार, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, एसीएमओ डा. मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें