नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार के खंडोगी (जेलम) में प्रस्तावित 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण लंबे समय बाद भी शुरू न होने से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया आयुष अस्पताल का निर्माण वर्ष 2022 से अधर में है। कहा दो करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि सुरक्षा दीवार के नाम पर खर्च कर अस्तपाल का कार्य पूर्व और वर्तमान विधायकों की नाक की लड़ाई के चलते ठप है। कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। जहां अस्पताल भवन है वहां डॉक्टर और उपकरणों का अभाव बना हुआ है। जहां भवन भवन है वहां डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे है। उन्होंने आयुष अस्पताल निर्माण न होने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। संवाद