फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नरेश बीडीसी सदस्य संगठन के अध्यक्ष और गोविंद जिला महामंत्री बने

Sun, 02 Aug 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
चंबा बीडीसी सदस्य संगठन के नवनियुक्त पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
नरेश बीडीसी सदस्य संगठन के अध्यक्ष और गोविंद जिला महामंत्री बने
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बीडीसी सदस्यों को अधिक अधिकार देने और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला संगठन का गठन किया गया, जिसमें प्रतापनगर ब्लॉक के खेतपाली से बीडीसी सदस्य नरेश नेगी को अध्यक्ष और गोविंद सिंह को महामंत्री चुना गया। चंबा ब्लॉक सभागार में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि बीडीसी सदस्यों के अधिकार सीमित होने से जनहित के कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को प्रदेश स्तर तक मजबूत करने की बात कही। संगठन में अनीता भंडारी और गोपाल सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, कमलेश दास को सचिव और पंकज सकलानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों ने मानदेय सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने और जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही। बैठक में बिशन सिंह रांगड़, महावीर सेनवाल, कल्पना पंवार, गंभीर नेगी और प्रतापनगर अध्यक्ष मुलायम सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें