फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रतापनगर ब्लॉक से सहायक समाज कल्याण अधिकारी मुख्यालय अटैच

Mon, 09 Jun 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान लोग बोले, जल्द नियुक्ति नहीं की तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत सहायक समाज कल्याण अधिकारी को जिला मुख्यालय में सीडीओ कार्यालय में संबद्ध करने पर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। परेशान लोगों ने ब्लॉक कार्यालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारी जल्द नियुक्त करने की मांग की है।
प्रतापनगर राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष कुंवर सिंह पंवार, सचिव रामभरोसे राणा और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि प्रतापनगर ब्लॉक टिहरी बांध के कारण सबसे अधिक प्रभावित ब्लॉक है। टिहरी बांध बनने के 20 साल बाद भी प्रतापनगर उपेक्षा का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से प्रतापनगर ब्लॉक कार्यालय से सहायक समाज कल्याण अधिकारी जिला मुख्यालय में संबद्ध किया गया है, जिससे प्रतापनगर क्षेत्र के लाेगों को दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरने और अन्य कई कार्य कराने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह पहले भी समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रतिस्थानी की नियुक्ति करने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटैचमेंट समाप्त करने या दूसरा अधिकारी नहीं भेजे जाने के कारण क्षेत्र के लोगों के विभाग के प्रति कड़ा रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतापनगर ब्लॉक में जल्द ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जाती है, तो क्षेत्र के लोगों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें