फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

Sat, 18 Jun 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा के टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां का गुणगान और राज्य सरकार की विफलताओं पर कार्यकर्ता जमकर बरसे। उन्होंने जनधन बीमा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने शक्तियों का दुप्रयोग कर विधायकों की सदस्यता रद्द से लेकर वित्त विधेयक को जबरन पास दिखाया है।

कहा कि सीएम हरीश रावत ने सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त की है। प्रदेश मंत्री स्वराज विद्वान, ऋषिराम डबराल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है, जो सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री दिनेश डोभाल, धन सिंह नेगी, उमेश चरण गुसाईं, खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, रतन गुनसोला, लाखीराम जोशी, मेहरबान रावत, घनश्याम नौटियाल, जीतराम भट्ट, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, विक्रम कठैत, बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, सुषमा उनियाल, विद्या नेगी, अनीता कंडियाल, शोभनी धनोला आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता त्रिवेंद्र रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि टिहरी बांध की झील में मत्स्य आखेट में भारी घोटाला हुआ है। करोड़ों के राजस्व कोकेवल 45 लाख में देना भ्रष्टाचार को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें