फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो दिन में उखड़ने लगा सड़क पर बिछाया डामर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Fri, 16 Oct 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर में सड़क पर बिछाया गया डामर दो दिन में ही उखड़ने लगा है जिससे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मोहित सिंह ने सड़क पर बिछाए गए डामर के जल्द उखड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने नगर पालिका से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों धारा रोड और तहसील रोड पर डामर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। रविवार को सड़क पर सील कोट का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें