फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृमि दिवस पर आशा कार्यकर्ता करेंगी कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
नई टिहरी में सीएमओ से मिलने पहुंची आशा कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने कृमि दिवस पर कार्यबहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले कृमि दिवस के लिए विभाग की ओर से उन्हें सिर्फ दो सौ ही मिलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि कोरोना संक्रमण में निरंतर कार्य करने पर उन्हें केवल एक हजार दिए गए हैं। अब कृमि दिवस पर 25 सितंबर से एक अक्तूबर तक घर-घर जाकर बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता कृमि दिवस का बहिष्कार करेंगी। ज्ञापन पर आशा संघ की जिलाध्यक्ष आशा भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम सजवाण, रजनी नेगी, विनीता उनियाल, आशा कोठारी, सरिता रावत, अनीता मियां, लक्ष्मी पंवार, सरोजनी, गीता, चंद्रकला, पूनम, प्रतिमा, बीना, रोशनी, रूकमा, साधना के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें