भदूरा पट्टी के सेमधार में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फ्रंट लाइन में कार्य कर रही आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और वाहन चालकों को सुरक्षा किट प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की है। सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने और आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय देने की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, खुशाल सिंह नेगी, दयाल सिंह सजवाण, जीत सिंह रावत, बिजेंद्र राणा, जसवीर कंडियाल, सौरभ रावत, राजेश रावत, प्रदीप रावत, उम्मेंद रावत, यशपाल राणा, विपिन रावत आदि मौजूद रहे।