फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लंबीकूद में आर्यन और आरुषी ने मारी बाजी

Tue, 14 Oct 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय के राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय के राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ के प्रांगण में तीन दिवसीय शीतकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अंडर-14 की बालक वर्ग में आर्यन और बालिका वर्ग में अरुषी थलवाल ने बाजी मारी।
मंगलवार को जीआईसी थत्यूड़ में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक दिनेश नौटियाल, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरचंद पंवार और कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय सोनी ने तीन दिवसीय शीतकालीन एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अंडर-14 बालक वर्ग लंबीकूद में आर्यन प्रथम, सागर द्वितीय, शिवा तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अरुषी थलवाल प्रथम, काजल द्वितीय और आरुषी गुसाईं तृतीय रही। बालक वर्ग गोला फेंक में आदर्श प्रथम, आर्यन थलवाल द्वितीय, लव कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या रांगड़ प्रथम, राधिका द्वितीय और मोनिका तृतीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सागर प्रथम, अंशुल द्वितीय और रचित बिष्ट तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, आरुषि द्वितीय, राधिका तृतीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में साहिल नेगी प्रथम, पियूष द्वितीय और कृष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रितिका प्रथम, रितिका द्वितीय, हिमांशी तृतीय, गोला फेंक में दीपिका प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, पियूष रावत तृतीय, बालिका वर्ग में अमन प्रथम, प्रिया योगी द्वितीय, तनिष्का तृतीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें