फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामोत्सव में कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्यूल में दीपावली के त्योहार पर ग्रामोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने स्यूल में ग्रामोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश और समृद्धि का त्योहार है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिससे गांवों में रामलीला समेत अन्य सामूहिक उत्सव सिमटते जा रहे हैं। ऐसे में गांव स्तर पर छोटे-छोटे आयोजनों को कराया जाना चाहिए। लोक गायक पदम गुसाईं और रवि गुसाईं का नया गीत स्वर्ग मेरू गौं का विमोचन भी किय गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनीता देवी, शकुंतला गुसाईं, गुड्डी गुसाईं, विनोद गुसाईं, कुलवीर चौहान, रीना, आशीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें