फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल के साथ दबोचा

Mon, 14 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
गुलदार की खाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून में गुलदार की खाल बेचने जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख बताई जा रही है। इस युवक ने जिस व्यक्ति से खाल खरीदी थी उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं। पकड़ा गया युवक अपने को सृष्टि जनहित विकास संस्थान घनसाली (नौताड़) का अध्यक्ष बता रहा है। पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए एसपी बीजे सिंह ने टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमल्थ जखन्याली के एक युवक के पास गुलदार की खाल है। वह खाल बेचने के लिए जा रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पुलिस के एक सिपाही ने ग्राहक बनकर उससे फोन पर बात की तो उसने गुलदार की खाल की कीमत तीन लाख बताई। सौदा तय होने पर ग्राहक बने सिपाही ने उसे घनसाली से चलकर जाखधार पहुंचने को कहा। युवक रात साढ़े नौ बजे जाखधार पहुंचा। जाखधार पेट्रोल पंप के समीप पहले से एसओजी की टीम तैनात थी। एसओजी ने कार को हाथ दिया और वाहन रोक लिया। कार के अंदर गुलदार की खाल रखी हुई थी।

एसओजी के प्रभारी विनोद सिंह राणा ने बताया कि गुलदार की खाल के साथ ग्राम सेमल्थ जखन्याली निवासी कविंद्र लाल (25) पुत्र दर्शन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने यह खाल किसी से खरीदी थी। वह खाल को बेचने के लिए देहरादून जा रहा था। आरोपी युवक ने इसी वर्ष एमए फाइनल किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसओजी प्रभारी राणा ने बताया कि बरामद खाल की लंबाई 78.5 इंच है। पुलिस टीम में प्रशांत राणा, प्रणव चौहान, हिमांशु चौधरी, अजयवीर व दीपक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें