100 मीटर रेस में कोमल और नितिन दौड़े सबसे तेज
लंबगांव (टिहरी)। शहीद हंस धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वॉलीबाल में अरावली की टीम विजेता बनी।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह, धनवीर सिंह नेगी व शिक्षक दिनेश सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाग करना चाहिए। बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में कोमल प्रथम, सलोनी द्वितीय और आंचल तृतीय रही। बालक वर्ग में नितिन , सुमित और देवाशीष पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल में अरावली की टीम ने नीलगिरी को 3-1 से हराकर चैंपियन बनी। बैडमिंटन बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, शिवानी और हिमांशी तृतीय रही।
बालक वर्ग में अक्षय प्रथम, नितिन द्वितीय और मस्त सजवाण तृतीय रहे। बालक वर्ग गोला फेंक में सुमित चंद, नितिन रावत, अक्षय लाल और बालिका वर्ग में कोमल, शिप्रा और निकिता क्रमंश प्रथम , द्वितीय और तृतीय रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग में नितिन रावत प्रथम, सुमित चंद द्वितीय और सुशील तृतीय रहे। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नेपाल सिंह, अनुपम रावत, डॉ. बबीता, अमित कुमार, डॉ. राकेश रतूड़ी, प्रमोद सिंह रावत, हरीश मोहन नेगी, अजीत नेगी मौजूद रहे।