घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में सपनों की उड़ान कार्यक्रम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के सपनों के चित्र प्राथमिक वर्ग में आराधना और उच्च प्राथमिक वर्ग की शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
भिलंगना की ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत सपनों की उड़ान कार्यक्रम के प्राथमिक वर्ग कविता पाठ में स्वाति, रैंपवॉक में अनमोल, सुलेख में अंशिका, उच्च प्राथमिक वर्ग के सुलेख में अनीशा, भाषण में निहारिका प्रथम स्थान पर रही। उच्च सामुदायिक सहभागिता के स्टाल प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखोन, संयोजन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियाडा, नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार, प्रायोगिक विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समण गांव प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली नगर पंचायत के अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने को कहा। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी सुमर सिंह कैंतुरा, सयोजक संदीप गैरोला, सह संयोजक आशुतोष सकलानी, विजय चंद्र रमोला, सभासद प्रियंका आदि मौजूद थे।