नई टिहरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा छह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्राचार्य आदेश शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट-Navodaya.gov.in पर 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। कक्षा पांच में अध्ययनरत वह छात्र जिनका जन्म एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हुआ हो, वह आवेदन कर सकते हैं। बताया कि प्रवेश परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद