नई टिहरी। लोनिवि लोहाघाट और देहरादून के सहायक अभियंता के साथ की गई मारपीट की घटना के विरोध में उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन ने एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने शासन-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी और अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए कार्यबहिष्कार किया। कहा कि लोहाघाट में और सहिया में कार्यरत सहायक अभियंता के साथ मारपीट, अभद्रता की घटनाएं निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं से कर्मियों का मनोबल गिरता है। कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी न होने पर बेमियादी आंदोलन चेतावनी दी। इस मौके पर एई विवेक सिंह, दीपक अग्रवाल, अशोक चौहान, अनूप रावत, निर्मल नेगी, एनएस रावत, मदन दुमोगा, वेद प्रकाश, पीएल टम्टा, शीतल अग्रवाल, सुधा बहुगुणा, गिन्नी, हेमा, सुमन, मनोज कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे। संवाद