नरेंद्रनगर, नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में रेडक्रॉस दिवस पर मानवता में एकता विषय पर महाविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं नई टिहरी के सुमन पार्क में रेडक्रॉस समिति ने रेडक्रॉस के संस्थापक सर्वजीनी हेनरी ड्यूनेंट को श्रद्धांजलि देकर याद किया।
खाड़ी महाविद्यालय में रेडक्रॉस दिवस आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र अनुज ने प्रथम, जीआईसी जाजल के छात्रा कामिनी ने दूसरा तथा महाविद्यालय के छात्रा निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो़ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि मानव सेवा देश, धर्म और जाति से ऊपर उठकर है। प्राचार्य सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। वहीं सुमन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन अब्दुल अतीक ने कहा कि हेनरी ड्यूनेंट ने कहा कि था कि घायल और बीमार व्यक्ति की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर रेडक्रॉस समिति संयोजिका डॉ़ ईरा सिंह, डॉ़ मीना, डॉ़ संगीता बिजल्वाण, सचिव महावीर दत्त कवि, प्रकाश डोभाल, मायराम थपलियाल, डॉ़ बीएस नेगी, पंकज अग्रवाल, तलहा रियाज, मनीष चौहान, महिपाल रावत आदि मौजूद थे।