फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नालियों की सफाई नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने किया ईओ का घेराव

Wed, 25 Sep 2024 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानों और घरों के आगे बंद पड़ी नालियों की सफाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने बाजार में सांकेतिक प्रदर्शन कर ईओ का घेराव किया। कहा कि नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने से वे कूड़े से पटी हैं। बंद नालियों में अब मच्छर पनपने लगे हैं, जिससे डेंगू फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। लचर व्यवस्था पर उन्होंने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा के नेतृत्व में स्थानीय लोग बाजार में एकत्रित हुए। नालियां बंद होने पर नगर पंचायत के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी की। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ईओ कैलाश चंद्र सेमवाल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार, भारतीय स्टेट बैंक के आसपास की नालियां बंद पड़ी हुई है। समस्या को लेकर वे पूर्व में प्रशासक/ एसडीएम प्रतापनगर संदीप कुमार से मिले थे।
एसडीएम ने ईओ को जल्द नालियों की सफाई के निर्देश दिए, लेकिन एक माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि जल्द ही नालियों को चाक-चौबंद नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ईओ ने आश्वासन दिया कि बंद पड़ी नालियाें काे शीघ्र ही खाेला जा रहा है। बाजार में बार-बार नालियां चौक होने की शिकायत मिल रही है, उनके निर्माण के लिए अवर अभियंता को जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर देवी सिंह पंवार, रमेश रावत, नितिन बिष्ट, लक्ष्मण पंवार, राजेश बिष्ट, किशाेर सिंह रावत, जयवीर रावत, बलदेव भंडारी, जगवीर कंडियाल, मुरारी पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें