फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नाराज नैलचामी पट्टी के लोगों ने लोनिवि कार्यालय तक निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ईई ने दिया लिखित आश्वासन एक माह में तैयार करेंगे सड़कों की डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
घनसाली (टिहरी)। सड़क सुविधा से वंचित नैलचामी पट्टी के लोगों का सोमवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर गुस्सा फूट पड़ा। स्वीकृति के बाद भी ठेला पुल से भेलगढ़ी सड़क का निर्माण शुरू न होने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल, दमाऊ के साथ प्रदर्शन किया। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू न होने पर लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
सोमवार को नैलचामी पट्टी के पुंडोली,मलियाकोट,ठेला, तितराणा, बड़ीयारधार, होल्टा, कोठी गांव के लोग जुलूस-प्रदर्शन के साथ घनसाली मुख्य बाजार पहुंचे। वहां से ढोल-दमाऊ के साथ प्रदर्शन करते हुए लोनिवि कार्यालय पहुंचे। लोनिवि कार्यालय में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कहा सड़क के अभाव में उक्त गांव के लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। एक साल पूर्व ठेला-गंडराखाल, भेलगढ़ी-पांडवा गांव, चौरा-भटवाडी-कुली, थौलधार-सरोली-धारगांव, जगदी- तितराणा, डांगी-मल्ड, ठेला पुल से भेलगढ़ी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन लोनिवि के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों के सामने सड़क से गांव तक रसोई गैस सिलिंडर, खाद्यान सामग्री पीठ पर ढोने की मजबूरी बनी हुई है। कहा कई बार विभागीय अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की गुहार लगाई जा चुके है। कोरे आश्वासन मिलते रहे, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे लोनिवि के ईई जगदीश सिंह खाती ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया कि एक माह के अंतर्गत सभी सड़कों की डीपीआर तैयार कर प्रथम चरण की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। आश्वसान मिलने पर उन्होंने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। जुलूस-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान यशवंत गुंसाई, किशन बेदवाल, सुरजन राणा, वीरेंद्र सिंह, दिनेश गुसाईं, भजन सिंह, पूजा देवी,मकान सिंह, प्रताप सिंह, राम लाल, लक्ष्मी देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें