फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रिंग रोड योजना में लोगों को रोजगार न देने पर जताया आक्रोश

Sat, 07 Feb 2026 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी के अधीन कार्यरत कंपनियों से युवाओं को हटाए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। कोटीकाॅलोनी से डोबरा तक निर्माणाधीन पर्यटन (रिंग) रोड के निर्माण में युवाओं को कार्य नहीं देने उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति ने कड़ा आक्रोश जताया। टीएचडीसी के अधीन कार्यरत कंपनियों में युवाओं को रोजगार से हटाने के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नौ फरवरी को समिति ने मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
शनिवार को समिति की बैठक थौलधार के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार की अध्यक्षता में जाख डोबरा में लोगों की बैठक आयोजित की गई। पंवार ने कहा कि इन दिनों कोटीकॉलोनी-जाख-डोबारा रिंग रोड का कार्य जोरों पर है लेकिन जो कंपनी कार्य कर रही है उसमें स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनियों में उत्तराखंड की बजाय जम्मू, हिमाचल, बिहार, पंजाब, हरियाणा राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। टीएचडीसी इंडिया में भी निटकॉन, बालाजी, शिवालिक कंपनियों से स्थानीय युवाओं से हटाया जा रहा है। नौ फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधान अनिल रावत, बोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य अजय लाल, गब्बर सिंह पंवार, गंभीर पुंडीर, मनोज कुमार, विपिन पंवार, राजेश सेमवाल, राजेंद्र प्रसाद भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें