फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खेल महाकुंभ की राशि नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Tue, 07 Oct 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने फूंका खेल मंत्री का पुतला, आगामी खेल महाकुंभ के विरोध की चेतावनी
विज्ञापन

पुरस्कार राशि शीघ्र दिए जाने की मांग
नई टिहरी। गत वर्ष हुए खेल महाकुंभ के विजेताओं को पुरस्कार राशि नहीं मिलने से आक्रोशित युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य का पुतला फूंका। शीघ्र पुरस्कार राशि न दिए जाने पर आगामी खेल महाकुंभ का विरोध करने की चेतावनी दी।

हनुमान चौक पर खेल महाकुंभ के विजेता युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र गत वर्ष हुए खेल महाकुंभ की पुरस्कार राशि भुगतान की मांग उठाई। दिव्यांशु रावत ने कहा कि गत वर्ष दिसंबर माह में खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ था। एक वर्ष होने वाला है, लेकिन अभी तक युवाओं को पुरस्कार राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गत माह युवाओं ने युवा कल्याण विभाग में धरना-प्रदर्शन किया था। डीएम को पत्र सौंपकर शीघ्र राशि के दिलाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

उसके बाद भी पुरस्कार राशि नहीं मिल पाई है। बताया पूरे जिले में लगभग तीन हजार से अधिक ऐसे युवा-युवतियां हैं, जिन्होंने खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर ,जिला व प्रदेश स्तर में खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था। विगत वर्षों तक विजेता प्रतिभागियों को नगद धनराशि दिए जाने का प्रावधान था लेकिन गत से वर्ष युवाओं व छात्रों के बैंक खातों में पुरस्कार राशि भेजने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

अधिकांश युवाओं के खातों में पुरस्कार नहीं भेजी गई है। शीघ्र पुरस्कार राशि देने नहीं दिए जाने पर युवाओं ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर गंगा भगत नेगी, राहुल नौटियाल, दीपक नेगी, रोहित बैलवाल, प्रियांशु पंवार, गणेश डिमरी, नैतिक जयाड़ा, आरव, निशांत, आयुष पुंडीर, अखिलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें