फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भू-धंसाव की पड़ताल करेगी आईआईटी रुड़की की टीम

Mon, 24 Aug 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पुनर्वास, सड़क निर्माण, मुआवजा भुगतान, पेंशन और दिव्यांग प्रमाणपत्र से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को दर्ज शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव के ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण करने, गांव में हो रहे भू-धंसाव का सर्वे कराने की मांग की। बताया भू-धंसाव आवासीय भवनों के लिए खतरा बना हुआ है। डीएम ने बताया कि भू-धंसाव का वैज्ञानिक सर्वे आईटीआई रुड़की की टीम करेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्रनगर तहसील के कखील गांव निवासी अशोक कुमार ने गांव में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग की। वहीं प्रियंका ने अपने पिता का दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी और सीएमओ को प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धनोल्टी तहसील के मथलाऊ गांव निवासी रंजीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पात्रता सूची में नाम शामिल नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने डीएफओ को नियमित निगरानी करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें