उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी नियमावली में किए गए संशोधन को व्यापारी हितों के खिलाफ बताया। यहां सुमन पार्क में धरना देने के बाद व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोरोना के कारण व्यापार चौपट हो गया है, जिससे व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने वित्तमंत्री को भेजे ज्ञापन में 50 लाख तक की बिक्री करने पर व्यापारी से आउटपुट टैक्स का 1 प्रतिशत ही जमा कराने, रिवाइज रिटर्न का प्राविधान हो, जीएसटी में सजा का प्रावधान समाप्त हो, गलत राशि भरने पर रिफंड समायोजन का प्राविधान करने और तिलहन, तेल, मसाले को शून्य जीएसटी की श्रेणी में रखने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में राजेश ड्यूडी, कर्म सिंह तोपवाल, अतीक अहमद, मायाराम थपलियाल, प्रकाश डोभाल, गंगाराम चमोली, आनंद तोपवाल, कमल, अमरीश पाल, स्वयंवर चौहान आदि शामिल थे। संवाद