नई टिहरी के जीआईसी जाखणीधार में होनहार छात्र अमन को सम्मानित करते प्रधानाचार्य दिनेश डंगवाल।
- फोटो : NEW TEHRI
समग्र शिक्षा अभियान के ऑनलाइन कला महोत्सव में जीआईसी जाखणीधार के कक्षा दसवीं के छात्र अमन कुमार ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सोमवार को स्कूल की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र को सम्मानित किया गया।
शिक्षक व प्रतियोगिता के मार्गदर्शक सुशील डोभाल ने बताया कि समग्र शिक्षा परियोजना के तहत नवंबर माह में माध्यमिक स्तर तक के छात्रों के बीच राज्यस्तरीय ऑनलाइन कला महोत्सव अल्मोड़ा में आयोजित किया गया था, जिसमें अमन कुमार ने ढोलवादन की प्रस्तुति दी थी। प्रतिभाशाली छात्र को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड का ढोल सागर शास्त्रों में भी विख्यात है। इस मौके सीएस असवाल, संजीव नेगी, पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, अरविंद बहुगुणा, शीशराम पालीवाल, ओंकार भट्ट, राजेश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र भट्ट और प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे। संवाद