फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों के सैनिटाइजेशन को प्रशासन ने बनाई 45 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिलेभर में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रवासियों के लगातार आगमन को देखते हुए होटल, धर्मशाला और निजी संस्थानों को अधिग्रहण कर उनमें ठहराने की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। डीएम ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों पर सैनिटाइजेशन के लिए 45 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है, जबकि कोटी कॉलोनी में भी साहसिक खेल अकादमी में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। नई टिहरी व बौराड़ी क्षेत्र में होटलों, निजी संस्थानों का अधिग्रहण किया गया है। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए मुनिकीरेती से लेकर अन्य स्थानों पर 15 टीमों को तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, भोजन समेत अन्य गतिविधियों पर पीआरडी जवान नजर रखते हुए सारी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करा रहे हैं। आइसोलेशन केंद्रवार कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध व्यक्तियों का अवशेष भोजन, कूड़े के निस्तारण के लिए दो अलग-अलग गारबेज होल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें