फोटो
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक के जुआ पट्टी में स्थित वेरगणी गांव के अखिलेश रावत सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। डेढ़ साल की ट्रेनिंग के बाद बीते नौ दिसंबर को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद वह सेना के अधिकारी बन गए। चंबा कॉर्मल स्कूल से हाईस्कूल और 2018 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई नई टिहरी केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण की। वर्ष 2021 में दिल्ली रामजश कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर नौंवीं रैंक हासिल की। सेना में ऑफिसर बने अखिलेश के दादा स्व. प्रताप सिंह रावत भी सेना में थे। उनके पिता युद्ववीर सिंह रावत दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि मां सुशीला देवी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई राहुल रावत जेएनयू दिल्ली से पीएचडी कर रहे हैं। वेरगणी के प्रधान संदीप रावत, खांड बिड़कोट के बलदेव कुमाईं, विजयपाल सिंह और प्रेम सिंह कुमाईं ने खुशी जताई है। संवाद