फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हादसों को न्योता दे रही अगलाड-थत्यूड़ सड़क

Sat, 28 Feb 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। अगलाड- थत्यूड़ मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने पर स्थानीय लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह सड़क बहुत ही संकरी है जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागन होता है। सड़क किनारे सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर नहीं लगे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ रहता है।
विज्ञापन

संकरी सड़क का स्थानीय लोग लंबे से से चौड़ीकरण करने की मांग करते आ रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, हीरामणि गौड़ का कहना है कि अगलाड- थत्यूड़ सड़क बेहद संकरी होने से पूर्व में कई बार वाहन हादसे हो चुके है जिन स्थानों पर सड़क बहुत अधिक संकरी और डेंजर जोन बने हुए है वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बैरियर लगाए जाने अति आवश्यक है।
इस बाबत लोनिवि थत्यूड़ के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार टम्टा का कहना है कि अगलाड- थत्यूड़ सड़क पर क्रश बैरियर लगाने का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा हुआ है लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई है। यदि इस वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृत हो जाती है तो प्राथमिकता के आधार पर सड़क पर सुरक्षा कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें