राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को लंबित समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन भेजा। उन्होंने चिहिृृत राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने, सभी आंदोलनकारियों को एक सम्मान पेंशन राशि पांच हजार प्रति माह देने, मृतक आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन देेने, उपनल के माध्यम से रोजगार देने की मांग की है। कहा लंबे समय से उक्त समस्याओं का समाधान करने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन स्तर पर चिहिृृत आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द मांगों के निस्तारण के संबंध में शासनादेश जारी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन पर आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष डा.नरेंद्र डंगवाल, धनी लाल शाह, प्रकाश चंद्र, दिनेश पैन्यूली, लोकेंद्र जोशी के हस्ताक्षर है।