फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कैबिनेट में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव न आने ने भड़केे आंदोलनकारी

Sat, 08 Aug 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा जन जागरण सत्याग्रह आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मांग के समर्थन में शनिवार को सातवें दिन भी लोग धरने पर डटे रहे। श्रीदेव सुमन पार्क में आंदोलनकारियों ने धरना देकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण और जिला अस्पताल बौराड़ी को उसका बेस अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाई। बीते शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आने पर आंदोलनकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोग धरने पर बैठे। बैठक में जीतराम भट्ट ने कहा कि विधायक किशोर उपाध्याय की ओर से शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव आने का दावा किया गया था, लेकिन बैठक में मेडिकल कॉलेज को लेकर न तो कोई चर्चा हुई और न ही एजेंडे में प्रस्ताव रखा गया। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज को लेकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मेडिकल कॉलेज के नाम पर जनता को गुमराह करने के बजाय स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कहा मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल जिला अस्पताल बौराड़ी को ही बनाया जाना चाहिए। इससे मेडिकल कॉलेज का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। यदि मेडिकल कॉलेज निर्माण के मामले में जल्द उचित निर्णय नहीं लिया गया तो 16 अगस्त से आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर अनुसूया प्रसाद नौटियाल, मनोहर लाल कुड़ियाल, बिजल दास, दिनेश चौहान, भगवान चंद रमोला, राहुल बुटोला, नवीन सेमवाल, सतेंद्र सिंह, सुषमा भट्ट, हर्षिता उनियाल, उर्मिला सुयाल, प्रतिमा भट्ट, अनिता आदि बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें