फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परिसर टिहरी में बनाने का मामला फिर गर्माया

Mon, 07 Nov 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
angry student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन राज्य विश्वविद्यालय का परिसर टिहरी में बनाए जाने का मामला फिर से गर्माने लगा है। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने स्थानीय विधायक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुतला फूंककर रोष  जताया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तेज करने के लिए ब्लॉक स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और स्थानीय छात्र हितों को देखते हुए श्रीदेव सुमन विवि का परिसर टिहरी में खोलने की मांग लंबे समय से की जाती रही है, लेकिन तब सुनवाई न होता देख लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। बावजूद परिसर का मामला अभी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।  छात्र-छात्राओं में  सोमवार को परिसर खोलने को लेकर एनएसयूआई से जुड़े नेताओं ने बादशाहीथौल में जागरूकता रैली निकालने के बाद वहां मुख्य चौराहे पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष सौरभ तडिय़ाल ने स्थानीय विधायक पर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए परिसर मामले पर चुप्पी तोड़ने को कहा है। कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की रैलियों का ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अंकित बहुगुणा, पवनेष कुमार, सुनील लेखवार, लक्ष्मी जुगरान व विकास भट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें