फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा के बाद अब उठने लगी पुनर्वास की मांग

Thu, 09 Oct 2025 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों से आपदा प्रभावित गांवों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

एसडीआरएफ और नॉन एसडीआरएफ के प्रस्ताव अलग-अलग उपलब्ध कराने के निर्देश
नई टिहरी। मानसून सीजन में आपदा से हुए नुकसान के आंकड़ों पर चर्चा की गई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने विभागीय अधिकारियों को आपदा से हुई क्षति का इस्टीमेट एसडीआरएफ और नॉन एसडीआरएफ के प्रस्ताव अलग-अलग बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि बजट की प्रत्याशा में किए गए कार्यों की देनदारियां अपडेट रखने को कहा।
डीएम ने सीआरए को मानसून सत्र के बाद विस्थापन की मांग करने वाले गांवों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। लोनिवि, पीएमजीएसवाई, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को झाड़ी कटान, गड्ढा मुक्त सड़क, नालियों की सफाई का लक्ष्य और प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएमओ को आपदा से हुए नुकसान के प्रस्ताव ब्लॉकवार बनाने, तहसीलवार पूरी हो चुकी जियोलॉजीकल सर्वे रिपोर्ट की टेबल बनाने, सौंग बांध परियोजना के तहत प्रभावितों के विस्थापन की मांग का विवरण तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही एनएच, एसएच, जिला रोड, बर्फबारी और अधिक बारिश वाले क्षेत्रों को तहसील और ब्लॉकवार जीआईएस मैप करवाने को कहा गया है। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार, एसई केएस नेगी, एसडीएम संदीप कुमार, डीएसओ मनोज डोभाल, जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज,डीडीएमओ बृजेश भट्ट, ईई केएन सेमवाल, ईई अनूप डियूंडी और तहसीलदार मो. शादाब आदि मौजूद थे।
जारी-विजय गुसाईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें