कोटी कालोनी में राजीव गांधी साहसिक खेल अकादमी आने वाले दिनों में युवाओं के लिए समृद्धि के द्वार खोल सकती है। साहसिक अकादमी में युवाओं को एक छत के नीचे वाटर एडवेंचर, एरो एडवेंचर और लैंड एडवेंचर का प्रशिक्षण हासिल होगा।
पर्यटन विभाग आगामी जुलाई माह से अकादमी में प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। तीनों तरह के साहसिक प्रशिक्षण देने वाली यह देश की पहली प्रशिक्षण अकादमी होगी। टिहरी बांध के निर्माण के कारण परेशानियों से जूझ रहे बांध प्रभावितों और जिलावासियों के लिए आने वाले दिनों में बांध की झील वरदान साबित होगी।
कोटी कालोनी में 13 करोड़ 62 लाख 42 हजार की लागत से निर्माणाधीन साहसिक खेल अकादमी का निर्माण पूरा हो चुका है। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत और केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा अकादमी का लोकार्पण कर पर्यटन विभाग को समर्पित करेंगे।
इस तरह संचालित होंगे कोर्स-एरो एडवेंचर सेंटर में पैराग्लाडिंग, पैरासिलिंग, बॉडी सरफिंग, हाट एयर ब्लून।
लैंड एडवेंचर सेंटर में रॉक क्लामिंग, रैफलिंग, रिवर क्रासिंग, फ्लाईंग फॉक्स, जौमरिंग, स्नो स्कीईंग, हाइकिंग।
वाटर एडवेंटर में कयाकिंग, कनोईंग, रिवर राफ्टिंग, वाटर स्किंग।
प्रोफेशनल कोर्स-ओबीएम मैनटेंशन, एफआरपी बोट रिपेयर, टिलर पावर बोट हैडिंग, रिमोट कंट्रोल्ड पावर बोट हैडिंग, लाइफ सेविंग टैक्नीक्यूज फार वाटर स्पोर्ट्स आपरेटर।
मैनेजमेंट कोर्स-वाटर स्पोटर्स सेंटर मैनेजमेंट, वाटर प्रोग्रामिंग फार एक्यूकेटिव, कम्युनिकेशन स्किलस फार वाटर स्पोटर्स।